Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत और श्रीलंका के बीच निर्णायक मैच आज, घर बैठे फ्री में ऐसे देखें लाइव

IND Vs SL Head To Head

IND vs SL 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज राजकोट में खेला जाना है। इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है, पहला टी-20 भारत ने जीता था तो दूसरे में बाजी श्रीलंका के हाथ लगी थी। ऐसे में ये निर्णायक मैच है और इसे जीतकर दोनों ही टीमें ट्रॉफी पाना चाहेगी। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे शुरू होगा।

IND vs SL Head to Head: भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं वहीं श्रीलंका सिर्फ 3 ही मैच जीत सकी है।

IND vs SL Live Streaming: कहां देख सकेंगे लाइव

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें पूरा मैच ?

भारत और श्रीलंका के बीच हो रहे इस मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है।

IND vs SL Team India Squad: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

IND vs SL Srilanka Squad: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस भानुका राजपक्षे, चारिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्शाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडू फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा ।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now