Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी मैच आज, यहां देखें पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

IND Vs SL 3rd ODI Greenfield Stadium

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है।इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम अपने सम्मान के लिए खेलेगी। मैच से पहले ग्रीनफिल्ड स्टेडियम की पिच का भी अनुमान होना जरूरी है।

ग्रीनफील्ड स्टेडियम की लाइव पिच रिपोर्ट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ग्रीनफील्ड पर खेले गए चार अंतरराष्ट्रीय मैच कम स्कोर वाले रहे। इसलिए ग्रीनफील्ड को हाई स्कोर के लिए नहीं जाना जाता। भारत ने वेस्टइंडीज को यहां खेले गए एकमात्र एकदिवसीय मैच में 104 रनों पर रोक दिया था और भारत ने आसानी से जीत हासिल की है। पिच पर स्पिनरों का बोल बाला रहा है। हालिया मैच में तेज गेंदबाजों के लिए भी पिच से मदद मिलती है।

ग्रीनफिल्ड स्टेडियम में कैसा रहेगा मौसम ?

तिरुवनंतपुरम में शाम को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रविवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। खेल के दिन और उससे पहले के दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

IND vs SL Head to Head in ODI: भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी

वनडे प्रारूप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत को देखें तो यहां दोनों टीमों का 164 मुकाबलों में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जहां 95 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वहीं एक मैच टाई हुआ है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्कवॉड:

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now