Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND Vs SL Head To Head

IND vs SL 1st T20: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय टीम अपना पहला मैच 3 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं जिनके लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। वहीं श्रीलंका की कप्तानी दसुन शनाका कर रहे हैं। इस सीरीज को जीतकर दोनों ही टीमें साल की अच्छी शुरुआत कर सकती हैं। हालांकि हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।

IND vs SL Head to Head: भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी ?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं वहीं श्रीलंका सिर्फ 2 ही मैच जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 सीरीज 2022 में श्रीलंका में खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम ने 3-0 से विजयी हासिल की थी। श्रीलंका पिछले सात साल से भारत के खिलाफ एक मैच भी नहीं जीत सकी है।

इसे भी पढ़ें:  गजब करते हो नसीम शाह, पीएसएल में पहन लिया BPL का हेलमेट, PCB ने दी ये सजा

भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज शेड्यूल 2023

पहला टी20 – 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) – मुंबई – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) – पुणे – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 7 जनवीर 2023 (शनिवार) – राजकोट – शाम 7 बजे से

IND vs SL Team India Squad: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

इसे भी पढ़ें:  'सूर्यकुमार यादव पूरी तरह...,' सचिन तेंदुलकर ने स्टार बल्लेबाज पर दिया बड़ा बयान

IND vs SL Srilanka Squad: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस भानुका राजपक्षे, चारिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्शाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडू फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा ।

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now