Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉलरों को समझ नहीं आएंगे जो रूट, पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे स्टार बल्लेबाज ने भरी हुंकार

IPL 2023 Joe Root1

नई दिल्ली: आईपीएल के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में सभी टीमों ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार आईपीएल में कई नए खिलाड़ी नजर आएंगे, इनमें से एक होंगे इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट। राजस्थान रॉयल्स से जुड़े जो रूट का कहना है कि वह टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और गेंदबाजों के लिए ‘अप्रत्याशित’ होने की कोशिश करेंगे। जयपुर में अभ्यास सत्र से पहले 32 साल के रूट ने अपने पहले आईपीएल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है मैं इसका आनंद लूंगा। मैं खुद से सर्वश्रेष्ठ हासिल करने की कोशिश करूंगा।

मेरे लिए बहुत नया होने वाला है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अनुभव है जिसे आप दुनिया में कहीं और नहीं दोहरा सकते। मैंने पहले कभी इसका अनुभव नहीं किया है, इसलिए यह सब मेरे लिए बहुत नया होने वाला है, जो एक अनुभवी खिलाड़ी के लिए काफी रोमांचक होगा। उन्होंने कहा- मैंने इसके बारे में बहुत सी बातें सुनी हैं और वास्तव में अब इसे जीने के लिए उत्सुक हूं।

संजू सैमसन के हुए मुरीद

रॉयल्स की टीम पर अपने विचार शेयर करते हुए रूट ने कहा- पिछला साल फ्रैंचाइजी के लिए एक असाधारण वर्ष था और मैंने हमेशा संजू सैमसन को खेलते हुए देखने का आनंद लिया है। वह एक शानदार खिलाड़ी और एक लीडर के तौर पर हर साल आगे बढ़ता रहता है। स्टाइलिश बल्लेबाज ने यह भी बताया कि वह किस तरह से खुद को प्रारूप के लिए तैयार कर रहे हैं। रूट ने कहा- मैं बस जितना हो सकता है उतना कंसिस्टेंट रहने की कोशिश कर रहा हूं। आप हमेशा चीजों पर धीरे-धीरे काम कर सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि आपकी ताकत उतनी ही अच्छी हो जितनी संभवतः हो सकती है। मैं किसी भी स्थिति के लिए तैयार हूं। राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 2 अप्रैल को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now