Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बुरे फंसे पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam, पर्सनल चैट और वीडियो लीक, साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड से अफेयर का आरोप

Babar Azam Scandal

Babar Azam Scandal: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान बाबर आजम के लिए परेशानियों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें जल्द ही कप्तानी से भी हटाया जा सकता है। इसी बीच वे एक और बड़ी परेशानी में फंस गए हैं जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल है। दरअसल बाबर के निजी चैट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही उनके ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के साथ उनका अफेयर था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाबर का वीडियो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल रविवार की देर रात इंस्टाग्राम पर ईशा राजपूत नाम के हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए और दावा किया गया कि इसमें जो शख्स नजर आ रहा है वह पाकिस्तान का कप्तान बाबर आजम ही है। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि तुमने जो किया, तुमको वही मिले। इस वीडियो में बाबर को अपने साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक बाते करते बताया जा रहा है और वीडियो की माने तो बाबर ये भी कहते हैं कि अगर वह उनके साथ बातचीत जारी रखती हैं तो टीम में उनके ब्वायफ्रेंड की जगह बनी रहेगी। हालांकि इन दावों पर बाबर आजम का कोई भी रियेक्शन अभी तक नहीं आया है।

बाबर आजम को कप्तानी से धोना पड़ सकता है हाथ

पाकिस्तान टीम ने साल 2022 से अब तक कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है। ऐसे में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी जल्द ही रिव्यू मीटिंग के बाद एक बड़ा फैसला ले सकता है। ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर खतरे के बादल मंडरा रहे है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक,

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ‘फरवरी में अनुबंध समाप्त होने के बाद पाकिस्तान टीम के कोच सकलैन मुश्ताक को अलविदा कह दिया जाएगा। इसके बाद मार्च में पाकिस्तान प्रीमियर लीग होने के बाद एक समीक्षा बैठक की जाएगी। इसमें स्पिलट कप्तानी समेत कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।’ रिपोर्ट्स की माने तो बाबर को रेड बॉल कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now