Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चहल की गेंद पर चकमा खा गए असलंका, शिवम मावी ने बाउंड्री पर लपका शानदार कैच, Video

Charith Asalanka Out Spin Of Yuzvendra Chahal Shivam Mavi

IND vs SL: टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से कब्जा जमा लिया है। आज के मैच में टीम इंडिया ने जहां पहले शानदार बैटिंग की तो बाद में बॉलरों ने भी बॉलिंग में दम दिखाया और लंका को हरा दिया। वहीं आज के मैच में युजवेंद्र चहल की गेंद पर शिवम मावी ने भी एक शानदार कैच पकड़ा है।

शिवम मावी ने पकड़ा शानदार कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

229 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम के वक्त-वक्त पर विकेट गिरते रहे, 84 रन पर 3 विकेट गवां चुकी श्रीलंका की टीम को चरित असलंका संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी युजवेंद्र चहल की फिरकी पर वह चकमा खा गए, असलंका ने चहल की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने के लिए शॉट मारा, लेकिन बाउंड्री पर खड़े शिवम मावी ने शानदार अंदाजा लगाया और तेजी आकर गेंद को पकड़ लिया।

शिवम मावी पहले से ही कैच के लिए तैयार थे, ऐसे में वह थोड़ी दूर खड़े थे, ऐसे में असलंका के बल्ले से लगने के बाद गेंद जैसे ही बाउंड्री की तरफ आई पहले से तैयार मावी ने दौड़कर शानदार कैच पकड़ लिया। जिससे श्रीलंका की टीम और कमजोर हो गई और फिर आखिर में ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया ने जीती सीरीज

टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली है, इंडिया ने पहला टी-20 जीता था, लेकिन दूसरे में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन तीसरे टी-20 में सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ शतकीय पारी के बाद टीम इंडिया ने यह मैच जीत लिया। जिससे इंडिया ने सीरीज भी सील कर दी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now