Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंद मिनटों में बिक गए भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट, पुलिस के लिए खड़ी हुई बड़ी चुनौती

India New Zealand Indore Match

IND vs NZ: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने 18 जनवरी से 1 फरवरी तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसमें 24 जनवरी को दूसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इंदौर में होने वाले इस मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू होते ही चंद मिनटों में खत्म हो गई। यानि आधे घंटे से भी कम वक्त में पूरे टिकट बिक गए, लेकिन टिकट बिकने के बाद अब पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई हैं। जानिए पूरा मामला।

ब्लैक में टिकट बिकने की संभावना

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, इंदौर में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की कालाबाजारी के लिए ब्लैकरों ने भी अपनी दुकान सजा ली है। जिनसे निपटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। क्योंकि कल यानि 13 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई और कुछ ही देर में सारे टिकट बिक गए। खास बात यह रही कि ऑनलाइन टिकट बिकने के कुछ घंटों बाद ही ब्लैकरों ने मैदान पकड़ लिया। उन्होंने मैच के टिकट ब्लैक करने के लिए सोशल मीडिया पर ग्राहकों को तलाशना शुरू कर दिया है।

ज्यादा दामों पर बेचते हैं टिकट

मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की ब्रिकी गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई और आधे घंटे में ही सबसे सस्ते और सबसे महंगे और इसके बाद दो घंटों में अन्य टिकट बिक गए। सबसे पहले ईस्ट स्टैंड के 524 रुपए वाले व वेस्ट स्टैंड की गैलरी के टिकट बिक गए। सबसे महंगे टिकट साउथ पवेलियन के 6089 वाले बिके। टिकट बिकने के कुछ घंटों बाद ही एक बार फिर ब्लैकरों ने सोशल मीडिया पर जमावट शुरू कर दी। टिकट को महंगे दामों पर बेचने के लिए ब्लैकरों ने मैदान पकड़ लिया है, अब इन टिकटों को दोगुने दामों पर बेचा जाता है। खास बात यह है क्रिकेट की दीवानगी इतनी है कि लोग इन टिकटों को ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए तैयार भी हो जाते हैं।

पुलिस हुई सक्रिए

वहीं ऑनलाइन टिकट बिक्री को लेकर पुलिस भी सक्रिए हो गई हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ सायबर की टीम को भी अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है, वही इंदौर क्राइम ब्रांच के डिसीपी निमिश अग्रवाल ने बताया कि 24 जनवरी को होने वाले इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में टिकटो की कालाबाजारी रोकने को लेकर क्राइम की सभी टीमों को निर्देशित किया गया है।

पुलिस ने मुखबिर किए एक्टिव

इंदौर पुलिस ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए मुखबिर तंत्र एक्टिव कर दिए हैं, क्योंकि अगर कालाबाजारी की शिकायत पुलिस के पास आती है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय वनडे मुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें एक दिन पहले ही इंदौर पहुंच जाएंगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now