Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चार मैचों में हार के बाद तय हुआ अक्षर पटेल का ‘प्रमोशन’, डेविड वॉर्नर ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023 DC Vs MI Axar Patel David Warner

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 16वें मुकाबले में कैपिटल्स को लास्ट बॉल पर हार मिली। लगातार चौथी हार के बाद डेविड वॉर्नर ने अक्षर पटेल की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान दिया है।

अक्षर को शीर्ष चार में बल्लेबाजी करनी चाहिए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा- मुझे लगता है कि पिछले तीन मैचों से हमारे पास कुछ सकारात्मक चीजें हैं, लेकिन हमें गुच्छों में विकेट नहीं गंवाने चाहिए। जिस तरह से अक्षर गेंद को हिट कर रहा है, उसे शीर्ष चार में बल्लेबाजी करनी चाहिए। यानी वॉर्नर अब चाहते हैं कि अक्षर पटेल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करें। वॉर्नर के बयान से साफ हो गया है कि वे अगले मैचों में अक्षर का प्रमोशन करेंगे। फिलहाल अक्षर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को एमआई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के ठोक 216 की स्ट्राइक रेट से 54 रन जड़े।

इसका गलत अंत हुआ, लेकिन खिलाड़ी शानदार थे 

वॉर्नर ने आगे कहा- आप आईपीएल के हमारे पिछले तीन मैचों को देखें, वे अद्भुत रहे हैं। आज इसका गलत अंत हुआ, लेकिन खिलाड़ी शानदार थे। रोहित ने टॉप ऑर्डर में शानदार पारी खेली। नॉर्ख्या विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और हम उनसे और मुस्तफिजुर से यही उम्मीद करते हैं। हमारे पास पिछले मैचों से कुछ सकारात्मक चीजें हैं। बहरहाल, पहली जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि दिल्ली की टीम पहले चार मुकाबलों में हार के बाद सबसे नीचे आ गई है। DC का अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 15 अप्रैल को होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now