Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चेन्नई और मुंबई के बीच अब तक हुए हैं इतने हेड-टू-हेड मुकाबले, जानिए कौन किस पर रहा भारी

IPL 2023 Head To Head Record Mumbai Indians And Chennai Super Kings

MI vs CSK: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच मुकाबला होगा। यानि रोहित की टीम का सामना एमएस धोनी की टीम से होगा। ऐसे में यह मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती है तो रोमांच चरम पर होता है। जानिए दोनों टीमों के बीच अब तक कितने मुकाबले हुए हैं।

मुंबई-चेन्नई का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इन दोनों टीमों की टक्कर हमेशा से दिलचस्प रही है, ऐसे में आज होने वाला मुकाबला भी कांटे की टक्कर का हो सकता है। लेकिन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं। जिनमें मुंबई इंडियंस अब तक चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ी है।

मुंबई इंडियंस ने 36 में से 21 मैच जीते हैं, जबकि 15 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। पिछले पांच मैचों में भी मुंबई ही हावी रही है। मुंबई ने तीन और चेन्नई ने दो मुकाबले जीते हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच दो बार फाइनल खेल गया है। जिसमें एक-एक बार दोनों टीमों को जीत मिली है।

मुंबई-चेन्नई सबसे सफल टीमें

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमें रही हैं। दोनों टीमों ने 15 में से 9 खिताब अब तक जीते हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार खिताब जीता है तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार खिताब जीता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now