Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चेन्नई में स्पिनर्स की फिर होगी चांदी या बल्लेबाज दिखाएंगे दम? जानें लाइव पिच रिपोर्ट

IPL 2023 CSK vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्डेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को साढ़े सात बजे होगी और टॉस सात बजे होगा। ये काफी पुराना मैदान है और इस पर सीएसके की टीम 4 साल बाद खेलेगी। जो कि एक खास अनुभव रहेगा।

MA Chidambaram Stadium Pitch report: कैसी है चेन्नई की पिच?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एम ए चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है| इस स्टेडियम पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। यहां पर गेंदबाजी करते हुए कई स्पिनर्स ने खूब विकेट निकाले हैं। इस मैदान पर जिस टीम के पास अच्छे स्पिनर्स होंगे उसका दबदबा रहेगा। पिच पर टर्न की मात्रा ज्यादा है और गेंद नीचे भी रह सकती है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभी तक 6 T20 क्रिकेट मैच खेले गए हैं| इस मैदान पर T20 मैच में अभी तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 Match में जीते हैं वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 1 Match में जीते हैं|

पहली जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई की टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली करिबी हार के बाग चेन्नई सुपरकिंग्स अपने दूसरे मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करने उतरेगी। लखनऊ की टीम ने पहले ही मैच में जीत हासिल की थी और दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। इस मैच में लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल करेंगे वहीं चेन्नई की कमान एमएस धोनी के पास होगी।

चेन्नई सुपरकिंग्स स्क्वॉड

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महीश तीक्ष्णा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।

लखनऊ सुपर जायंट्स स्कवॉड

लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , नवीन उल हक, आयुष बदोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड , स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now