Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

छक्का कूटने गए थे Tim Southee, अबरार ने फंसाया, विकेटकीपर ने कर दिया काम तमाम, देखें

Untitled15

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की शुरुआत में पाकिस्तान टीम ने दबदबा कायम रखा है। दूसरे दिन के पहले सेशन में अबरार अहमद ने 2 विकेट झटके हैं। पहले उन्होंने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को बोल्ड किया फिर टिम साउद को भी चलता कर दिया।

इस तरह आउट हुए टिम साउदी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अबरार अहमद की एक गेंद पर टिम साउदी छक्का कूटने के लिए क्रीज से बाहर निकले थे। लेकिन अबरार अहमद की गेंद पड़कर टर्न हो गई। जैसे ही बल्लेबाज क्रीज से आगे निकला तो विकेटकीपर सरफराज अहमद ने गिल्लियां बिखेर दीं। इस तरह टिम साउदी को पवेलियन लौटना पड़ा। टिम साउदी 37 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 9विकेट के नुकसान पर 398 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मैट हेनरी 42, जबकि एजाज पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुल 116 ओवर का खेल हो गया है।

पहले दिन डेवोन कॉन्वे ने लगाया था शतक

पहले दिन न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने 71 और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की शानदार पारी खेली थी। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने मैच में वापसी की 8 विकेट चटका लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now