Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चीते की चाल..बाज की नजर और अबरार अहमद के Bowled पर संदेह नहीं करते, देखें VIDEO

Untitled14

PAK vs NZ: पाकिस्तान के युवा लेग स्पिनर अबरार अहमद एक बार फिर बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी कराची टेस्ट के दूसरे दिन सेट बल्लेबाज Tom Blundell को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर यह बैटर आउट है, वो गिरकर नीची रही और सीधा स्टंप में घुस गई। टॉम Blundell ने 51 रनों का योगदान दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अबरार अहमद की नीचे रहने वाली गेंद पर न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज Tom Blundell अपना विकेट गंवा बैठे। गेंद को बिल्कुल भी उछाल नहीं मिला। आउट होने के बाद बल्लेबाज बेहद निराश दिखा।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट स्कोरकार्ड

अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 375 रन बना लिए हैं। 113 ओवर का खेल हो गया है और 9 विकेट गिर चुके हैं। आखिरी जोड़ी एजाज पटेल और मैट हैनरी के रूप में क्रीज पर है। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 3, नसीम शाह ने 3 और आगा सलमान ने 3 विकेट झटके हैं।

पहले दिन डेवोन कॉन्वे ने लगाया था शतक

पहले दिन न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने 71 और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की शानदार पारी खेली थी। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने मैच में वापसी की 8 विकेट चटका लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now