Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CSK को लगा बड़ा झटका, आईपीएल में गेंदबाजी नहीं करेगा ये स्टार खिलाड़ी

IPL 2023 Ben Stokes CSK

नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। इससे पहले कई टीमों को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले ओपनिंग मैच से पहले MS Dhoni की सीएसके को बड़ा झटका लग गया है। बेन स्टोक्स के आईपीएल की शुरुआत में सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेलने की संभावना है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, उनके बाएं घुटने में चोट के बाद कोर्टिसोन इंजेक्शन लगाया गया है। इसके चलते उनके गेंदबाजी करने की संभावना काफी कम है।

16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये की सबसे महंगी कीमत पर साइन किया था। वह पिछले सप्ताह भारत पहुंचे हैं। वह कई वर्षों से अपने बाएं घुटने में बार-बार होने वाली चोटों से जूझ रहे हैं। पिछले महीने इंग्लैंड के न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैचों में उन्होंने केवल 9 ओवर फेंके।

स्टोक्स ने लिया है कोर्टिसोन इंजेक्शन

घुटने के स्कैन में पता चला है कि स्टोक्स ने कोर्टिसोन इंजेक्शन लिया है। यह इंजेक्शन सूजन को कम करता है। सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने बताया कि मेरी समझ से वह शुरू से ही एक बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए तैयार है। गेंदबाजी देखने वाली बात हो सकती है। मुझे पता है कि उसने कल थोड़ी बहुत गेंदबाजी की क्योंकि उसके घुटने में इंजेक्शन लगा था। चेन्नई और ईसीबी के फिजियो एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मेरी समझ यह है कि वह टूर्नामेंट के पहले कुछ मैचों में ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेगा। यह कुछ सप्ताह के लिए हो सकता है, हालांकि मैं 100% निश्चित नहीं हूं।” उम्मीद है कि टूर्नामेंट के किसी चरण में उसे गेंदबाजी करवाएंगे। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 43 आईपीएल मैचों में 23 विकेट चटका चुके हैं, जबकि इतने ही मैचों में उनके नाम 920 रन दर्ज हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now