Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डगआउट से अंपायरिंग करने लगे कोहली, रोहित के DRS का दिया फैसला

Virat

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। भारत के लिए ओपन करने कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए। मैच के शुरुआती ओवर के दौरान विराट कोहली का एक नया रूप देखने को मिला।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कप्तान हों या न हों, बल्लेबाजी करें या न करें, विराट कोहली चाहे जहां भी हों, उनका मनोरंजन करने की गारंटी है। भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बावजूद उनकी आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई है। पिछले सप्ताह T20 से बाहर बैठने के बाद, कोहली गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच पहले ODI के दौरान राष्ट्रीय ड्यूटी पर लौट आए।

डगआउट से अंपायरिंग करने लगे कोहली

लंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा की एक गेंद रोहित शर्मा के पैड से जाकर टकराई। पूरी श्रीलंकाई टीम ने अपील की और मैदानी अंपायर द्वारा नॉट आउट घोषित करने के बाद, दासुन शनाका ने डीआरएस लिया। रोहित वो ‘नॉट आउट’ थे। डगआउट में बैठे विराट कोहली अंपायर की भूमिका दिखे। वह ईशान किशन की तरफ आउट की उगली दिखा रहे थे।

विराट लंबे इंतजार के बाद फॉर्म में लौट गए हैं। 2022 में फॉर्म में लौटने के बाद, दो शानदार शतक लगाकर और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेली। अब उनसे इस साल भी कई बड़े स्कोर की उम्मीद हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now