Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दासुन शनाका ने मचाया तूफान, दो दिग्गजों को पछाड़ रचा इतिहास

IND Vs SL Dasun Shanaka

नई दिल्ली: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ गुरुवार को पुणे में ऐसा तूफान मचाया कि एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शनाका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों के होश उड़ा डाले। उन्होंने महज 20 गेंदों में पचासा ठोक सनसनी मचा दी। शनाका ने कुल 22 गेंदों में 2 चौके-6 छक्के ठोक 254.55 की स्ट्राइक रेट से रन कूट नाबाद 56 रन जड़ क्रिकेटप्रेमियों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। इसी के साथ शनाका ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बने सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले शीर्ष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दिग्गज महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ डाला। जयवर्धने ने जोहांसबर्ग में केन्या के खिलाफ 2007 में 21 गेंदों में पचासा जड़ा था। वहीं कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ नागपुर में 2009 में 21 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी। शनाका ने इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

युवराज सिंह के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

वैसे टी 20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 डरबन में महज 12 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी। जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे। युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। टी 20 वर्ल्ड कप 2007 का ये वही मैच था, जिसमें युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के ठोक सनसनी मचा दी थी।

आईपीएल में रहे अनसोल्ड

खास बात यह है कि दासुन शनाका इस बार आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पुणे में बल्लेबाजी की, उसने फ्रेंचाइजी क्रिकेट का ध्यान खींच लिया। दासुन इससे पहले भी इंडिया के खिलाफ गदर मचा चुके हैं। उन्होंने इससे पहले 27 गेंदों में 45, 18 गेंदों में 33, 38 गेंदों में 74 और 19 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली थी। पिछले पांच मैचों में वह भारत के खिलाफ 205 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 255 रन जड़ चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now