Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डेब्यू किए बिना छा गया ये खिलाड़ी, रॉकेट थ्रो से उड़ा डाला स्टंप, देखें वीडियो

PAK Vs NZ Tayyab Tahir1

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में क्रिकेट के दिलचस्प नजारे देखने को मिले। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को 9वें ओवर में पहला झटका मिला। 25 रन बनाकर खेल रहे ओपनर फिन एलन रनआउट हो गए। फिन को पाकिस्तान के सब्स्टीट्यूट फील्डर तैयब ताहिर ने रॉकेट थ्रो से रनआउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

तैयब ताहिर ने उड़ाए होश

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। वसीम जूनियर की गेंद पर डेवोन कॉनवे ने कवर की ओर एक रन चुराने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर तैयब ताहिर तेजी से दौड़े और तूफानी रफ्तार से स्ट्राइकर एंड पर ऐसा थ्रो मारा कि स्टंप जड़ से उखड़ गया। इससे पहले कि फिन क्रीज तक पहुंच पाते, डायरेक्ट थ्रो ने उनके होश उड़ा डाले। तैयब ताहिर को फखर जमां और हारिस सोहेल के चोटिल होने के बाद जमां की जगह सब्स्टीयूट फील्डर के रूप में मैदान में भेजा गया। हालांकि ताहिर ने मैच तो नहीं खेला, लेकिन अपनी शानदार फील्डिंग से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को चारों खाने चित कर दिया।

कौन हैं तैयब ताहिर?

पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाने वाले 29 साल के तैयब ताहिर दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेगब्रेक गुगली के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए डेब्यू नहीं किया है। ताहिर ने 49 फर्स्ट क्लास मैचों में 2766, 49 लिस्ट ए मैचों में 2110 और 17 टी 20 मैचों में 657 रन जड़े हैं। टी 20 में उनका औसत 46 से ज्यादा और लिस्ट ए में 43 से ज्यादा है। देखना होगा कि ये खिलाड़ी अपनी डेब्यू कैप कब पहनता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now