Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Devon Conway ने बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड…शतक से पाकिस्तान पस्त

Untitled6

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में शतक पूरा कर लिया है। इस शतक के साथ वह साल 2023 में टेस्ट फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। कराची टेस्ट मैच के पहले दिन 120 रनों की नाबाद पारी के साथ ही उन्होंने अपने करियर का चौथा शतक जमाया है।

पिछले मैच में बनाए थे 92 रन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 92 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह शतक से चूक गए थे। पिछले टेस्ट में शतक से चूकने वाले कॉन्वे ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जमकर खबर ली और टेस्ट करियर का चौथा शतक बना डाला।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट लाइव स्कोर

डेवोन कॉन्वे ने इस वक्त 120 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 179 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान 16 चौके और 1 छक्का भी लगाया। कॉन्वे के साथ केन विलियमसन 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं। कुल 59 ओवर फेंके जा चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now