Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धड़ाम…राशिद खान से टकराए सरफराज खान, अंगुली में लग गई चोट, देखें वीडियो

IPL 2023 DC Vs GT Rashid Khan Sarfaraz Khan1

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों के बीच एक छोटा सा हादसा हो गया। दरअसल, राशिद खान और सरफराज खान दोनों एक-दूसरे से इस तरह टकराए कि राशिद धड़ाम से गिर पड़े। ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला।

राशिद गिरकर जमीन पर ही लेट गए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राशिद खान ने सरफराज खान को पांचवीं गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर मोड़ दिया। बॉल पर बल्ला घुमाने के बाद सरफराज तेजी से दौड़े और फील्डर की ओर देखते रहे। इधर राशिद बॉल करने के बाद क्रीज के पास खड़े थे, जैसे ही सरफराज दौड़ते हुए आए, उन्होंने बॉल पर नजरें जमाए रखीं। वहीं राशिद ने भी सरफराज की तरफ नहीं देखा। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की जोरदार भिड़ंत हुई तो राशिद गिरकर जमीन पर ही लेट गए। थोड़ी देर बाद राशिद अंगुली में लगी चोट को देखते हुए नजर आए।

राशिद की शानदार गेंदबाजी

मैच की बात करें तो सरफराज खान ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 34 गेंदों में 2 चौके लगाकर 30 रन बनाए। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंदों में 37 और अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 36 रन ठोके। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट निकाले। अल्जारी जोसेफ को 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट मिले।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now