Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Duffy की गेंद पर Gill ने ठोका खूबसूरत छक्का, झूम उठे दर्शक, देखें

Untitled46

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में तीसरा वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान टॉप लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जबकि टॉस हारकर टीम इंडिया पहली बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं।

गिल ने मारा शानदार छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर Jacob Duffy के खिलाफ एक तूफानी छक्का लगाया, इस छक्के पर दर्शक झूम उठे। जिस पर गिल ने शानदार छक्का लगाया वह शॉट्स थी और लेग साइड थी, जिस पर वह टूट पड़े और ओवर फाइन लेग के ऊपर से गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया।

भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने 5 ओवर का खेल होने तक 31 रन बना लिए हैं। गिल 12, जबकि कप्तान रोहित शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 115 वनडे खेले जा चुके हैं। जिनमें से भारत ने 57, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। 1 टाई और 7 मैच बेनतीजा रहे। अगर घर की बात करें तो भारत ने कीवियों से 37 मैच खेले, जिनमें 28 में जीत दर्ज की, जबकि 8 गंवाने पड़े हैं। एक नो रिजल्ट रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव

इंदौर वनडे के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह उमरान मलिक और चहल को मौका मिला है। कीवी कप्तान टॉम लॉथम ने शिप्ले की जगह डफी को प्लेइंग में शामिल किया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now