Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दूसरे टी 20 में तूफानी गेंदबाज की वापसी तय, टीम के साथ पहुंचा पुणे

IND Vs SL 2nd T20 Arshdeep Singh

नई दिल्ली: टीम इंडिया पुणे में गुरुवार को दूसरा टी 20 खेलेगी। इस मैच में तूफानी गेंदबाज की वापसी लगभग तय हो गई है। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह की। अर्शदीप तबीयत खराब हाने के चलते पहले टी 20 मुकाबले से चूक गए थे। इस बीच यह पता चला है कि पहले मैच में चूकने वाले अर्शदीप सिंह चयन के लिए उपलब्ध हैं। बीमारी के कारण उन्हें खेल से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद शिवम मावी को अपनी पहली डेब्यू कैप मिल सकी। हालांकि मावी ने मैच में चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

टीम के साथ पहुंचे पुणे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अर्शदीप टीम के साथ पुणे पहुंच गए हैं। बीसीसीआई ने बुधवार शाम एक वीडियो जारी किया, जिसमें अर्शदीप बस से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वह ठीक दिख रहे हैं। हालांकि अर्शदीप के वापस आने से टीम प्रबंधन के लिए प्लेइंग इलेवन दुविधा बन सकती है क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

कप्तान पांड्या की परेशानी बढ़ना तय

टीम इंडिया 162 रनों का बचाव करने में सफल रही। हालांकि हर्षल पटेल थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए। कप्तान पंड्या के अलावा अन्य दो तेज गेंदबाज मावी और उमरान मलिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उमरान मलिक ने भी दो विकेट चटकाए। हालांकि स्पिनर अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच संजू सैमसन दूसरे टी 20 के लिए संदिग्ध हो गए हैं। उन्हें चोट लगी है और उन्होंने टीम के साथ पुणे की यात्रा नहीं की है। देखना होगा कि पहले टी 20 में जैसे-तैसे जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया किस टीम संयोजन के साथ मैदान में उतरती है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now