Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दूसरे वनडे में मिली हार पर कीवी कप्तान टॉम लैथम ने पिच पर उठाए सवाल, कहा-यहां तो टेनिस…

New Zealand Captain Tom Latham

IND vs NZ: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया, पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम इंडियन गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, बाद में इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं हार के बाद कीवी कप्तान टॉम लैथम ने रायपुर की पिच पर सवाल उठाए हैं।

पिच पर टेनिस बॉल जैसा उछाल था: लॉथम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कीवी कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि ‘पहले वनडे और दूसरे वनडे की पिच में बहुत अंतर था। पिच पर एक तरह से टेनिस बॉल जैसा उछाल था, जिस पर गेंदबाजों के लिए मदद मिल रही थी, लेकिन हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। क्योंकि इंडिया के गेंदबाजों ने सही लेंथ और लाइन पर गेंदबाजी की, जिससे हमारे विकेट गिरते रहे और हम साझेदारी नहीं बनाए।’

तेजी से विकेट गिर गए

टॉम लाथम ने कहा कि ‘हम साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बहुत ही कम स्कोर पर हमारे पांच बल्लेबाज आउट हो गए, जिसके बाद हम मैच में वापसी नहीं कर पाए। आप हर मैच में अपनी टीम के लिए अच्छा ही करना चाहते हैं, लेकिन रायपुर और हैदराबाद की पिच में बहुत अंतर था। ऐसे में हम कोशिश करेंगे कि अगले मैच में अच्छा किया जाए।’

15 रन पर 5 बल्लेबाज हो गए थे आउट

बता दें कि कल भारतीय गेंदबाज गजब की लय में थे, टीम इंडिया ने 15 रन पर ही न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों का आउट कर दिया था, मोहम्मद शमी ने शुरुआत में ही कीवी टीम को लगातार झटके दिए, जिसके बाद उनकी टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई।

हालांकि टॉम लैथम ने मैच में शानदार बॉलिंग करने वाले मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ भी, उन्होंने कहा कि सिराज और शमी ने शानदार बॉलिंग की जिससे हमारे बल्लेबाज संभलकर बैटिंग भी नहीं कर पाए। सिराज और शमी ने मैच में शुरुआत से ही सही लाइन पर बॉलिंग की जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now