Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एक बार फिर Golden Duck, सूर्य की चमक पर पड़ा ग्रहण

IPL 2023 DC Vs MI Suryakumar Yadav

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव…टीम इंडिया का वो सितारा जो कुछ समय पहले तक अपनी चकाचौंध से दुनिया को दंग कर रहा था, उस स्टार बल्लेबाज पर खराब दौर का साया इस तरह छाया है कि वो वापसी नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को सूर्य एक बार फिर गोल्डन डक का शिकार हो गए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमआई के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्या को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा।

इस तरह हुए आउट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूर्या को मुकेश कुमार ने 16वें ओवर में शिकार बनाया। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर आए सूर्या ने अगली ही गेंद पर फाइन लेग की ओर अपना फेवरेट शॉट लगाया, लेकिन वे कुलदीप यादव के हाथों कैच पकड़े गए। कुलदीप ने बाउंड्री लाइन के पास कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर सूर्या को पवेलियन रवाना कर दिया।

तीन मैचों में सिर्फ 16 रन, 26 दिनों में चौथा गोल्डन डक 

सूर्या तीन मैचों में सिर्फ 16 रन ही बना पाए हैं। सुपर किंग्स के खिलाफ वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ वे पहले मैच में महज 15 रन ही बना सके। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में लगातार तीन बार गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। 26 दिनों में सूर्यकुमार का ये चौथा गोल्डन डक है। सूर्या की चमक पर लगा ग्रहण कब तक दूर होगा, कहना मुश्किल है।

सूर्यकुमार यादव व्हाइट बॉल क्रिकेट में आखिरी छह पारियां

0(1)
1(2)
15(16)
0(1)
0(1)
0(1)

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now