Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एक छक्के से धोनी ने लगाया ‘दोहरा शतक’, गेल-कोहली के इस खास क्लब में शामिल

Published on: 31 March 2023
IPL 2023 CSK Vs GT MS Dhoni

नई दिल्ली: शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के उद्घाटन मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी छोटी सी पारी में बड़ा कमाल कर गए। उन्होंने 7 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का ठोक नाबाद 14 रन ठोके। धोनी ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का ठोका और इस छक्के के साथ ही वह एक खास दोहरा शतक लगा गए।

सीएसके के लिए धोनी का 200वां छक्का

दरअसल, यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी का 200वां छक्का था। वह किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए यह मुकाम हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए 239 छक्के जमाए थे। एक्टिव प्लेयर्स में धोनी लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वह केवल विराट कोहली से पीछे हैं।

एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल (आरसीबी): 239
  • एबी डिविलियर्स (आरसीबी): 238
  • कीरोन पोलार्ड (एमआई): 223
  • विराट कोहली (आरसीबी): 218
  • एमएस धोनी (सीएसके): 200

इससे पहले मैच में सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने तूफानी पारी खेली। गायकवाड़ ने सिर्फ 50 गेंदों में 92 रन बनाए, हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी शानदार पारी से टीम ने 20 ओवरों में 178 रन बनाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now