Prajasatta Side Scroll Menu

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने जारी किया स्क्वॉड

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने जारी किया स्क्वॉड

स्पोर्ट्स डेस्क।
एशिया कप 2023 के वेन्यू को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अभी यह विवाद थमा नहीं था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार सुबह एक बड़ा ऐलान कर दिया है। इस ऐलान से कई फैंस चौंक भी सकते हैं।

दरअसल आगामी टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसके लिए 14 सदस्यीय मेन स्क्वॉड चुना गया है। साथ ही बीसीसीआई द्वारा जारी रिलीज में इसकी तारीख का भी ऐलान हुआ है। भारतीय टीम लीग स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी। जिसमें से एक मैच पाकिस्तान के खिलाफ भी होगा।

दरअसल बीसीसीआई ने यह स्क्वॉड पुरुष एशिया कप का नहीं जारी किया है। बल्कि बोर्ड ने वुमेन एमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड और उसके मैचों का शेड्यूल जारी किया है। इसके लिए टीम में 14 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। भारतीय टीम 13 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान 17 जून को टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना मुकाबला खेलेगी।

इसे भी पढ़ें:  IPL में Shardul Thakur ने रचा इतिहास, तोड़ डाला DK का ये बड़ा रिकॉर्ड

टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल
इंडिया ए बनाम हॉन्ग कॉन्ग- 13 जून, 2023
इंडिया ए बनाम थाइलैंड ए- 15 जून, 2023
इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए- 17 जून, 2023

टीम इंडिया का पूरा स्क्वॉड
श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगडी, मुस्कान मलिक, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा क्षेत्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तितास संधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।

यह टूर्नामेंट हॉन्ग कॉन्ग में खेला जाएगा। इसके लिए टीमों को दो ग्रुप ए और बी में रखा गया है। हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं। ग्रुप बी में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, मलेशिया ए और यूएई ए की टीम को रखा गया है। इसकी शुरुआत 12 जून से हो रही है। 21 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  विराट कोहली जैसा सेलिब्रेशन...सेंचुरी ठोक सरफराज ने मैदान में मारे मुक्के, इमोशनल हो गई फैमिली, देखें वीडियो
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Sports News sports update Hindi uncategorized

Join WhatsApp

Join Now