Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Garmi Teaser Out: राजनीति, पावरप्ले और अपराध की दुनिया की ऐसी कहानी, जो अप्रैल में कराएगी ‘गर्मी’ का एक्सपीरियंस, टीजर रिलीज

Image 10 2

Garmi Teaser Out: फिल्म मेकर तिग्मांशु धूलिया की अपकमिंग वेब सीरीज ‘गर्मी’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को देखकर फैंस इस सीरीज को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे है।

इससे पहले फिल्म मेकर तिग्मांशु धूलिया ‘पान सिंह तोमर’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी शानदार फिल्मों में अपने डायरेक्शन का लोहा मनवा चुके हैं। टीजर को देखने के बाद वेब सीरीज ‘गर्मी’ का लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार है।

‘गर्मी’ के टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया ये कैप्शन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि वेब सीरीज ‘गर्मी’ के टीजर को सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज शेयर किया गया है। इस सीरीज के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- “इस अप्रैल गर्मी का एक्सपीरियंस करने के लिए तैयार रहें!

गर्मी अरविंद शुक्ला की कहानी है, जो एक सिविल सर्वेंट बनने की आकांक्षाओं के साथ अपने होमटाउन से बाहर निकलता है, लेकिन कॉलेज की राजनीति, पावरप्ले और अपराध की दुनिया का सामना करता है। गर्मी जल्द ही केवल Sony LIV (sic) पर स्ट्रीमिंग होगी।

ऐसे होगी सीरीज की शुरूआत

बता दें कि इस सीरीज की शुरूआत पुलिस वर्सेज विद्रोही के तिग्मांशु धूलिया के लहजे का सार रखते हुए होगी। इस सीरीज में जब वो पहले दिन कॉलेज जाता है और उसके सीनियर्स उसकी रैगिंग करने की कोशिश करते हैं, तो वो उनकी खूब पिटाई कर देता है।

साथ ही ये भी कहता है कि अगर परिचय करना है, तो प्यार से करो ना। इसके साथ ही कहानी के साथ आगे बढ़ते हुए, शुक्ला सभी मुश्किलों से लडडता है और यूनिवर्सिटी का हीरो भी बन जाता है।

इसके बाद वह राजनीति में शामिल होने की योजना बनाता हैं और इस दौरान उसके सामने कई ऐसी सिचुएशन आती हैं तो काफी इंटरेस्टिंग हैं। सीरीज के टीजर को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि ये कितनी शानदार हो सकती है।

इन स्टार्स ने निभाया शानदार किरदार

वहीं, इस सीरीज को स्वरूप संपत और हेमल अशोक ठक्कर ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में मुकेश तिवारी, विनीत कुमार, पंकज सारस्वत, जतिन गोस्वामी, व्योम यादव, पुनीत सिंह, अनुराग ठाकुर, अनुष्का कौशिक, दिशा ठाकुर, धीरेंद्र गौतम सहित कई और कलाकारों ने अहम भूमिका निभाते हुए शानदार रोल निभाया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now