Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘गेंद हो तो ऐसी’, पांड्या ने उखाड़ दिए Aiden Markram के स्टंप

Collage5

IPL 2023: आईपीएल 2023 में पहला मुकाबला खेलने वाले हैदराबाद के कप्तान एडिन मार्करम पहली गेंद पर आउट हुए हैं। उन्हें लखनऊ के आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने क्लीन बोल्ड किया। आउट होने के बाद वह बेहद निराश दिए। उन्होंने शुरुआती मैच मिस किया था, लेकिन जब दूसरे मुकाबले में वह वापस लौटे तो कुछ खास नहीं कर पाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

क्रुणाल पांड्या अपनी टीम की तरफ से पारी का 8वां ओवर डालने आए थे। इस ओवर की आखिरी गेंद दो गेंदों पर उन्होंने 2 विकेट लिए। पहले सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत को एलबीडबल्यू किया फिर मार्करम को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिस बॉल पर मार्करम आउट हुए वह पड़कर सीधी रही और ऑफ स्टंप उखाड़ ले गई। इस पर वह चारो खाने चित हो गए।

लखनऊ बनाम हैदराबाद लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो सनराइजर्स की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। 9 ओवर का खेल होने तक हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर राहुल त्रिपाठी 12 जबकि वाशिंगटन सुंदर अभी-अभी क्रीज पर आए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (सी), हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now