Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘गिल और ठाकुर को नहीं मिलनी चाहिए टीम में जगह’ स्कवॉड को लेकर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

1673090961 Untitled 1

World Cup 2023: 2023 के नवंबर-दिसंबर में आयोजित किए जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। ये विश्वकप पहली बार पूरी तरह से भारत में आयोजित किए जाएगा और टीम इंडिया इसे जीतकर 12 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी। इसे लेकर बीसीसीआई ने हाल ही में रिव्यू मीटिंग की थी जिसमें 20 खिलाड़ियों के पूल को सिलेक्ट किया गया है और इन्हीं में से स्कवॉड का चयन किया जाना है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वनडे वर्ल्ड कप में अभी समय है लेकिन इससे पहले ही कई एक्सपर्ट्स के द्वारा पहले से ही भारत की संभावित टीम और किस खिलाड़ी को खिलाना चाहिए और किसे नहीं इसे लेकर टिप्पणी की जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उन दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिन्हें भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

इन दो खिलाड़ियों को नहीं मिलनी चाहिए टीम में जगह- श्रीकांत

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत के मुताबिक टीम के उभरते हुए सितारे शुमभन गिल और शार्दूर ठाकुर को भारत की वनडे विश्वकप की टीम का हिस्सा नहीं होना चाहिए। श्रीकांत के मुताबिक गिल भारत की वनडे टीम का हिस्सा तब थे जब पिछले साल टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए रोहित शर्मा को इस प्रारूप से आराम दिया जा रहा था, लेकिन उन्हें तब टीम में जगह नहीं मिली जब पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई।

इन चार गेंदबाजों के साथ भारतीय टीम को उतरना चाहिए

श्रीकांत ने आगे स्टार स्पोर्ट्स पर गेंदबाजी पर फोकस करते हुए उन चार गेंदबाजों के नाम बताए जो कि उनके मुताबिक टीम का हिस्सा जरुर होना चाहिए क्योंकि वे जीत दिलाने के काबिल हैं। श्रीकांत ने कहा कि ‘मेरे तेज गेंदबाज बुमराह, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज होंगे। चार मीडियम पेसर काफी हैं। शमी के 50-50 चांस है। मैं चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में बोल रहा हूं, न कि एक प्रशंसक के रूप में। उनके मुताबिक टीम को सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को खिलाना चाहिए जो कि मैच जिताने के काबिल हो।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now