Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Govinda on OTT Platforms: जल्द ओटीटी डेब्यू करेंगे गोविंदा? एक्टर ने जाहिर की अपनी इच्छा

Govinda On OTT Platforms

Govinda on OTT Platforms: गोविंदा ने बड़े पर्दे पर 80s, 90s और 2000 के दश्क में राज किया, लेकिन पिछले कुछ सालों में वह इंडस्ट्री में कुछ खास एक्टिव नजर नहीं आए। हां, गोविंदा रियलिटी शोज का हिस्सा जरूर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

देखा जाए तो 90 के दशक के कई सितारे ऐसे हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी हाजिरी दर्ज करा चुके हैं। वेब सीरीज में अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल भी जीत चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने भी कुछ इसी तरह का डेब्यू करने की बात रखी। गोविंदा का कहना है कि वह भी ओटीटी स्पेस को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं।

मैं भी बतौर एक्टर इस जगह और स्पेस को एक्सप्लोर करना चाहता हूं- गोविंदा 

एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि- “हां, समय अब पहले से बहुत बदल चुका है, जब हमने शुरुआत की थी तो कुछ भी इस तरह का नहीं था, जितना काम आज इंडस्ट्री में नजर आता है।

आज के जमाने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सितारे सक्सेसफुल हो रहे हैं और फैन्स के बीच अपनी पहचान बना रहे हैं, वह भी अपने काम से। ओटीटी प्लेटफॉर्म एक ऐसी जगह है, जहां हर तरह का आर्टिस्ट अपनी किस्मत आजमा सकता है, मैं भी बतौर एक्टर इस जगह और स्पेस को एक्सप्लोर करना चाहता हूं।”

रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में नजर आए हैं गोविंदा 

गोविंदा को आज भी 90 और 2000 के दशक की फिल्में देखना पसंद है, हाल ही में गोविंदा को करिश्मा कपूर के साथ रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में देखा गया था।

दोनों ने अपनी जोड़ी से शो में चार चांद लगाए थे और दोनों ने स्टेज पर साथ में डांस भी किया था, जिसका वीडियो मेकर्स ने प्रोमो के जरिए शेयर किया था। गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी आज भी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है और यह जोड़ी 90 के दशक में काफी सक्सेसफुल थी।

गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया

गोविंदा और करिश्मा कपूर साथ में एक फास्ट-फूड ऐड में भी नजर आए। इस ऐड को फैन्स ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है और फैन्स को यह काफी पसंद भी आया है। साल 2019 में गोविंदा को बड़े पर्दे पर फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था और ये फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

इस समय गोविंदा के पास कोई फिल्म नहीं है और न ही उन्होंने अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर अनाउंसमेंट की है। फैन्स इन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हो रहे हैं। हालांकि, गोविंदा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कुछ गाने रिलीज किए, लेकिन यह भी फैंस के बीच कुछ खास पसंद नहीं किए गए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now