Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गुजरात टाइटंस ने किया बड़ा ऐलान, केन विलियमसन की जगह धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, पहली बार खेलेगा आईपीएल

IPL 2023 Dasun Shanaka Gujarat Titans Kane Williamson

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 में चोटिल केन विलियमसन की जगह श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान दासुन शनाका को साइन किया है। विलियमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। वह बल्लेबाजी भी नहीं कर सके थे। केन को हाल ही में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और वह स्वदेश लौट चुके हैं।

शनाका पहली बार खेलेंगे आईपीएल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शनाका ने पहले कभी आईपीएल नहीं खेला है। उन्हें बेस प्राइस 50 लाख में साइन किया गया है। शनाका ने हाल ही में भारत दौरे पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टी20 श्रृंखला में 187 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए थे। इसी श्रृंखला में श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा शतक भी जड़ा था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now