Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gumraah BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘गुमराह’, चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट

Gumraah BO Collection Day 1

Gumraah BO Collection Day 4: क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म ‘गुमराह’ अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भी टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।

चौथे दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘गुमराह’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को महज 70 लाख का बिजनेस किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 4.50 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म का ये कलेक्शन मेकर्स के लिए बड़ा झटका है।

और पढ़िए –

‘थडम’ की रीमेक है ‘गुमराह’ 

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ को पहले दिन से ही ऑडियंस ने नकार दिया था और फिल्म को ऑडियंस का खराब रिस्पॉन्स मिल रहा है। वर्धन केटकर के डायरेक्शन में बनी ‘गुमराह’ पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर डूबती नजर आ रही है। बता दें कि ‘गुमराह’ साल 2019 में तमिल फिल्म ‘थडम’ की रीमेक है।

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘गुमराह’ 

‘गुमराह’ को लोगों का कुछ खास प्यार नहीं मिल पाया है और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह औंधे मुंह गिरी हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के कलेक्शन को देखकर इसका आधी लागत निकालना भी नामुमकिन लग रहा है। ये फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है।

फिल्म की कहानी

साथ ही फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक मर्डर को लेकर है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और उनका हमशक्ल को लेकर काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। साथ ही इस फिल्म का सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स भी बेहतर है।

और पढ़िए –

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तमाम बड़ी फिल्में

बता दें कि ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को छोड़कर इस साल अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तमाम बड़ी बजट की फिल्मों को बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद मुंह की खानी पड़ी है। इन सबके बीच अजय देवगन की ‘भोला’ ने ही ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।

और पढ़िए –
Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now