Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गुवाहाटी में गेंदबाज मचाएंगे गदर या बल्लेबाजों का रहेगा जलवा? देखें लाइव पिच रिपोर्ट

IPL 2023 PBKS Vs RR Guwahati Pitch Report

IPL 2023, DC vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। ये इस स्टेडियम पर दूसरा आईपीएल मैच है ऐसे में इसकी पिच का अंदाजा होना हर किसी के लिए जरुरी है। ये पहली बार है जब इस मैदान पर कोई दिन का मैच खेला जा रहा हो।

Guwahati Pitch Report: कैसी है बारसपारा स्टेडियम की पिच?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। इस पिच पर खूब रन बनते हैं। वहीं गेंदबाजों को अच्छी उछाल भी मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते हुए इस पिच पर औसत स्कोर 170 है।

दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है जिसकी वजह से चेज करनी वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस स्टेडियम में 5 T20 मुकाबले खेले गए है उनमें से 3 पहले बल्लेबाजी करते हुए और 2 दूसरे बल्लेबाजी करते हुए जीते गए है। इस मैदान पर अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम हार गई थी।

पहली जीत दर्ज करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

दिल्ली कैपिटल्स का अब तक इस टूर्नामेंट में सफर कुछ खास नहीं रहा है। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टीम की कमान डेविड वॉर्नर को सौपी गई। उन्होंने अब तक बल्ले से तो ठीक प्रदर्शन किया है लेकिन टीम कुछ खास लय में नजर नहीं आ रही है। टीम की सबसे बड़ी दिक्कत उसकी बल्लेबाजी है जो कि संभल ही नहीं पा रही है। टीम को पहले मैच में आरसीबी से और दूसरे मैच में पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर के हाथों में है वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में है। इस मैच में एक तरफ जहां दिल्ली कैपिटल्स अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now