Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘हमारे कप्तान…,’ सरफराज की पारी देख गदगद हुए वसीम अकरम-रवि अश्विन, शादाब खान ने कही बड़ी बात

PAK Vs NZ Sarfaraz Ahmed Wasim Akram Ravichandran Ashwin Shadab Khan Imam Ul Haq

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने शानदार सेंचुरी जड़कर क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही बटोर ली। सरफराज ने न केवल अपनी टीम को संकट से निकाला, बल्कि दबाव में इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी की कि दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए।

दुनियाभर से मिल रही है प्रशंसा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टेस्ट क्रिकेट में सरफराज की शानदार पारी को दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाज वसीम अकरम, भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन समेत शादाब अहमद और टीम के खिलाड़ी इमाम उल हक उनकी इस बेहतरीन पारी के मुरीद हो गए हैं। वसीम अकरम ने ट्वीट कर कहा- चौथी पारी के दबाव में सरफराज की क्या शानदार ईनिंग है। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है।

भारतीय स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भी खुद को ट्वीट करने से नहीं रोक सके। उन्होंने ट्वीट कर कहा- अभी-अभी पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट के आखिरी पल देखे। वास्तव में उल्लेखनीय शतक है। अच्छी बल्लेबाजी की सरफराज अहमद।

टीम के स्टार स्पिनर शादाब खान ने ट्वीट कर कहा- यह ड्रॉ है लेकिन शानदार टेस्ट है। न्यूजीलैंड अच्छा खेला और पाकिस्तान ने शानदार लड़ाई लड़ी। समझा नहीं सकता कि सैफी भाई हमारी पीढ़ी के लिए कितने मायने रखते हैं। हम सभी ने उनसे नेतृत्व और टीम भावना और लड़ाई की भावना सीखी। हमारे कप्तान आप जीवन में सर्वश्रेष्ठ को प्राप्त करें।

वहीं इमाम उल हक ने ट्वीट कर कहा- दबाव में शानदार पारी और शानदार वापसी के लिए सैफी भाई को मुबारक, माशाअल्लाह। उनकी ऊर्जा, जुनून और समर्पण वास्तव में अनुकरणीय है। इसे जारी रखो सैफी भाई।

चार साल बाद वापसी, 9 साल का सूखा खत्म

टेस्ट क्रिकेट में सरफराज की ये चौथी सेंचुरी थी। उन्होंने 9 साल का सूखा खत्म कर शतक जमाया। खास बात यह है कि सरफराज ने लगभग चार साल बाद पाकिस्तान की टीम में वापसी की है और तब से वह मैदान में उतरे तो कम से कम अर्धशतक जमाकर लौटे। सरफराज पिछली चार पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक ठोक चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now