Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Harry Brook ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

[ad_1]

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आते ही इंग्लैंड के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटका दिए। हालांकि बाद में युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक आए और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बना लिया। ब्रूक के फिलहाल 184 रन हो गए हैं और वे दोहरे शतक के करीब है। इस शानदार पारी की बदौलत उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और भारत के दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली को पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करेंगे Dinesh Karthik, खुद ट्वीट कर दी जानकारी!

और पढ़िए – Mohammad Haris ने लगाया सूर्यकुमार यादव कार्बन कॉपी शॉट, देखें शानदार VIDEO

हैरी ब्रूक ने तोड़ा विनोद कांबली का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं। वे अपनी कला और टेलेंट से सभी को अपना मुरीद बना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट की आखिरी 9 पारियों में ब्रूक ने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़ दिए हैं। इस मैच में 184 रन बनाते ही उनके टेस्ट में 800 रन पूरे हो गए हैं। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में ब्रूक सबसे तेज 800 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी 9वीं पारी में ये कारनामा किया है। भारत के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली का रिकॉर्ड ब्रूक ने तोड़ा है। दरअसल इससे पहले टेस्ट की 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कांबली के पास था जिनके 798 रन थे वहीं ब्रूक के 800 से भी ज्यादा रन हो गए हैं। ब्रूक अगर 200 का आंकड़ा छू लेते हैं तो वे न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले 5वें अंग्रेजी खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ 9 पारियों में 800 रन बनाने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी को OTT पर दिखेंगी देशभक्ति की ये शानदार फिल्में, ‘मिशन मजनू’ से लेकर ‘रंग दे बसंती’ तक लिस्ट में हैं शामिल

और पढ़िए – विराट कोहली ने मुंबई में इस जगह खरीदा लग्जरी बंगला…कीमत देख उड़ जाएंगे होश

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल