Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hatcher का आया तूफान, मारा ऐसा बोल्ड हवा में उड़ गया स्टंप, देखें Video

Big Bash League Liam Hatcher Storm

BBL: बिग बैश में लीग में अब मैच रोमांचक होते जा रहे हैं, आज होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मैच में होबार्ट की टीम ने 2 विकेट से शानदार जीत हासिल की, लेकिन मैच में मेलबर्न के बॉलर लियाम हैचर ने शानदार बॉलिंग की, एक बोल्ड तो उन्होंने ऐसा मारा कि गेंद स्टंप से टकराई तो स्टंप हवा में उड़ गया।

हैचर ने हवा में उड़ाया स्टंप

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच में बैटिंग करने उतरी होबार्ट हरिकेन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, ओपनर बेन मैकडरमोट 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। लियाम हैचर ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बेन मैकडरमोट को आउट कर दिया। हैचर 145 की रफ्तार से तेज गेंद फेंकी, जिस पर मैकडरमोट चारों खाने चित हो गई, गेंद इतनी तेजी से विकेट से टकराई कि स्टंप हवा में उड़ गया और तीन रन के स्कोर पर ही मैकडरमोट पवेलियन लौट गए।

हैचर की शानदार बॉलिंग

मैच में लियाम हैचर ने शॉनदार बॉलिंग करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट निकाले, इस दौरान उनकी इकोनमी 6.20 की रही। हैचर की इस बॉलिंग की बदोलत ही होबार्ट ज्यादा स्कोर नहीं बनाया पाया।

मेलबर्न स्टार्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन का स्कोर बनाया, इसके जवाब में बैटिंग करने उतरी होबार्ट हरिकेन्स की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन हरिकेंस ने आखिर में अच्छी बैटिंग करते हुए 17.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now