Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हाथ पर लगकर उछली बॉल, ब्रेसवेल ने लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

PAK Vs NZ 2nd Test Michael Bracewell Catch1

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। तीसरे दिन तीसरे सेशन में एक ऐसे ही नजारे ने क्रिकेटप्रेमियों का ध्यान खींच लिया। पाकिस्तान के बल्लेबाज आगा सलमान इस तरह आउट हुए कि सब दंग रह गए। ये नजारा 125 वें ओवर में देखने को मिला। आगा को स्लिप में खड़े माइकल ब्रेसवेल ने शानदार कैच पकड़कर पवेलियन की राह दिखाई।

ब्रेसवेल ने लपका अद्भुत कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आगा इस ओवर में 77 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे थे। वह 7 चौके जड़ चुके थे और अर्धशतक के बेहद करीब थे। इतने में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल गेंद डालने आए तो सलमान ने तीसरी गेंद पर स्वीप मारकर चौका जमाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े फील्डर माइकल ब्रेसवेल के पास चली गई। ब्रेसवेल ने यहां डाइव लगाई, लेकिन बॉल उनके हाथ पर पड़कर उछल गई। ब्रेसवेल ने कोशिश जारी रखी और एक हाथ से आखिरकार अद्भुत कैच पकड़कर आगा को पवेलियन रवाना कर दिया। स्लिप में ब्रेसवेल का ये कैच देखकर सब दंग रह गए।

पाकिस्तान ने पार किया 400 रन का आंकड़ा

तीसरे दिन पाकिस्तान ने पहली पारी में 400 रन के आंकड़े को पार कर लिया। पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील ने शानदार सेंचुरी जड़ी तो वहीं सफराज अहमद ने 78 रन की पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तान ने 132 ओवर में 9 विकेट खोकर 407 रन बना लिए हैं और वह 42 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए थे। सऊद शकील 124 बनाकर नाबाद हैं तो वहीं अबरार अहमद 9 गेंदों का सामना कर चुके हैं। उम्मीद है कि अबरार चौथे दिन अपना खाता खोलेंगे। कोई दोराय नहीं है कि चौथे दिन मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचेगा। देखना दिलचस्प होगा कि मैच में क्या नजारे सामने आते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now