Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल से काम मुश्किल…’, ओपनिंग मैच में जीत के बाद क्यों बोले हार्दिक पांड्या

IPL 2023 CSK Vs GT Hardik Pandya

नई दिल्ली: पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने आई सीएसके ने 178 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टाइटंस ने ये मुकाबला 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। आईपीएल के पहले ही मैच में दोनों टीमों ने इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल किया। सीएसके ने अंबाती रायडू की जगह तुषार देशपांडे और गुजरात टाइटंस ने चोटिल केन विलियमसन की जगह साई सुदर्शन का इस्तेमाल किया। देशपांडे ने 3.2 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट चटकाया तो वहीं साई 22 रन बनाकर आउट हुए। कुल मिलाकर दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर नाकाफी साबित हुए।

राहुल और राशिद ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जीत के बाद जीटी के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- जाहिर तौर पर बहुत खुश हूं। एक समय हमने खुद को मुश्किल स्थिति में डाला, लेकिन राहुल तेवतिया और राशिद खान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हम बीच की पारी में खुश थे क्योंकि एक समय ऐसा लग रहा था कि वे 200 रन बना रहे हैं, लेकिन हमने वापसी करने के लिए बीच में दो विकेटों हासिल कर लिए।

इम्पैक्ट रूल के होने से मेरा काम कठिन हो जाता है

पांड्या ने कहा- इम्पैक्ट रूल के होने से मेरा काम कठिन हो जाता है। दरअसल, मेरे पास बहुत सारे विकल्प हैं और इस वजह से कोई कम गेंदबाजी करेगा। इस खेल में मैंने महसूस किया कि कठिन लेंथ पर गेंदबाजी करना सही तरीका है, इसलिए अल्जारी जोसेफ ने देर से गेंदबाजी की। राशिद का होना एक वास्तविक एसेट है, वह आपको विकेट दिलवाएगा और साथ ही रन भी बनाएगा। पांड्या ने कहा, आज मेरा शॉट और शुभमन का शॉट सर्वश्रेष्ठ नहीं था, हमें यह सुनिश्चित करने के लिए इसे बेहतर करने की जरूरत है कि हम इन लोगों पर ज्यादा जिम्मेदारी न डालें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now