Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरेंगे धोनी! देखिए CSK की संभावित मजबूत प्लेइंग 11

Collage 39

IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होगा। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच होना है। ये बड़ा मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों टीमें सितारों से सजी हैं और जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेंगी। इसके लिए दोनों टीमें सीजन की मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में होंगी। एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या गुजरात की टीम कप्तानी करते दिखेंगे तो वहीं सीएसके के लिए धोनी पीली जर्सी में चेन्नई के लिए कप्तानी करेंगे।

ऐसी हो सकती है CSK की मजबूत संभावित प्लेइंग 11

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आईपीएल 2023 के लिए सीएसके की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की बात करें तो न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग कर सकते हैं। इसके बाद अंबाती रायडू, मोइन अली, शिवम दूबे समेत एमएस धोनी होंगे। धोनी की इस टीम में मोईन अली और दुबे के साथ बेन स्टोक्स और रवींद्र जडेजा धाकड़ आलराउडर हैं, जो अकेले के दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे मजबूत संभावित XI

डेवोन कॉनवे
रुतुराज गायकवाड़
अंबाती रायडू
मोइन अली
बेन स्टोक्स
शिवम दूबे
एमएस धोनी (कप्तान) (विकेटकीपर)
रवींद्र जडेजा
दीपक चाहर
तुषार देशपांडे
महेश थीक्षाना/ मिशेल सेंटनर

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग (Chennai Super Kings) आईपीएल की सफल टीमों में से एक है। हालांकि ये टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। अंक तालिका में नौवें स्थान पर थी, जिससे फैंस बहुत दुखी हुए थे। पिछले सीजन भविष्य के लिए टीम बनाने के उद्देश्य से धोनी की जगह जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। लिहाजा इस सीजन धोनी कप्तानी करते दिखेंगे।

CSK ने 7 नए खिलाड़ियों को जोड़ा है

आईपीएल 2023 के लिए सीएसके ने 7 नए खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा है। इनमें इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स और अजिंक्य रहाणे जैसे बने नाम शामिल हैं। चोटिल कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन की जगह इस फ्रैंचाइजी में दक्षिण अफ्रीका के सिसंडा मगाला आए हैं।

सीएसके के सामने ये संकट

चेन्नई सुपर किंस्ग के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी चोटिल हैं और पहले हॉफ में उनके खेलने की उम्मीद न के बराबर है। इस प्लेयर ने पिछले साल सीएसके के लिए डेब्यू करते हुए अपनी गति और स्विंग से सभी को प्रभावित किया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now