Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs NZ Live Updates: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की जीत, न्यूजीलैंड को 12 रनों से दी शिकस्त

Published on: 18 January 2023
Image 3 1

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा।

IND vs NZ 1st ODI Live updates: यहां देखें पल-पल की अपडेट

  • भारतीय टीम की पारी समाप्त, न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 350 रन
  • शुभमन गिल बने दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
  • शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, रच दिया इतिहास
  • भारतीय टीम को लगा एक और झटका, शार्दुल ठाकुर हुए रनआउट
  • शुभमन गिल के 150 रन पूरे, भारत का स्कोर 278/5
  • भारतीय टीम को लगा पांचवा झटका, हार्दिक पांड्या 28 रन बनाकर आउट
  • शुभमन गिल का लगातार दूसरा शतक, भारत का स्कोर 185/4
  • भारतीय टीम को लगा चौथा झटका, सूर्यकुमार यादव 31 रन बनाकर आउट
  • ईशान किशन लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 5 रन बनाकर आउट
  • शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, 18 ओवर बाद भारत का स्कोर 105/2

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

बता दें कि ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड कप की तैयारी इससे और भी ज्यादा मजबूत होगी। न्यूजीलैंड की टीम खतरनाक फॉर्म में है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को धूल चटाई है। हालांकि दोनों की बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और भारतीय टीम को मामूली बढ़त मिली हुई है।

IND vs NZ Head to Head in ODI: भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी

भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 113 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज टीवी पर कैसे देखें लाइव?

डीडी स्‍पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले फ्री में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच उपलब्‍ध रहेगा।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?

डीडी स्‍पोर्ट्स के मोबाइल एप पर भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिजनी हॉट स्‍टार पर भी मैच उपलब्‍ध रहेगा।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now