Prajasatta Side Scroll Menu

IND vs NZ: शुभमन गिल ने ठोका तूफानी दोहरा शतक, तो नाचने लगे उमरान मलिक, देखें VIDEO

Umran Malik Started Dancing As Shubman Gill Stormy Double Century

IND vs NZ: टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग करते हुए वनडे में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। शतक के बाद उन्होंने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। वहीं गिल की डबल सेंचुरी पूरी होने के बाद पूरी टीम इंडिया झूम उठी। जबकि दर्शकों ने भी गिल के दोहरे शतक का खूब जश्न मनाया।

गिल के शतक पर नाचे उमरान

जैसे ही शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन की तीन गेंदों पर तीन लगातार जबरदस्त छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया वैसे ही टीम इंडिया के खिलाड़ी झूम उठे, उमरान मलिक तो गिल के दोहरे शतक से इतना खुश हुए कि उन्होंने अपनी जगह पर ही डांस करना शुरू कर दिया। उमरान मलिक के डांस करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  2-3 दिन में क्यों खत्म हो रहे टेस्ट मैच? आरपी सिंह ने बताया...

और पढ़िए –

वहीं कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली हार्दिक पांड्या सहित कोच राहुल द्रविड़ ने भी शुभमन गिल के दोहरे शतक का जश्न मनाया। इस दौरान हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बैठे सभी दर्शक भी शुभमन गिल के शतक पर झूम उठे, क्योंकि गिल ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर अपना शतक पूरा किया है।

गिल का पहला वनडे दोहरा शतक

बता दें कि शुभमन गिल का यह पहला वनडे दोहरा शतक है, आज उन्होंने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, गिल सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। जबकि दोहरा शतक लगाने के मामले में अब वह पांचवें भारतीय बन गए हैं। शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। गिल दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय प्लेयर हैं। गिल ने अपनी पारी में 19 चौके और नौ छ्क्के लगाए।

इसे भी पढ़ें:  5 अक्टूबर से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप, इन 12 शहरों में खेले जाएंगे 48 मैच

और पढ़िए –

और पढ़िए – 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now