Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs SL: 9 छक्के 7 चौके, नए साल में सूर्या का बड़ा धमाका, पहले हेलमेट चूमा, फिर ऐसे जीता दिल, देखें

Untitled12 1

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे टी 20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने 112 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके जड़े। सूर्या ने 45 गेंद में शतक पूरा किया और 219 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। सूर्या के टी20 करियर का ये तीसरा शतक है। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शतक लगाने के बाद उन्होंने हेलमेट चूमा फिर कातिल मुस्कान से दर्शकों का दिल जीत लिया।

सूर्यकु्मार यादव ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रीलंका के खिलाफ 112 रन बनाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव साल 2023 में पहला टी 20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये अपने आप में खास रिकॉर्ड है। टी 20 इंटरनेशनल में सूर्या पिछले साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस साल की शुरुआत भी सूर्या ने धमाकेदार अंदाज में की है।

भारत ने दिया 229 रनों का टारगेट

अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे्ं 228 रन बनाए हैं। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 229 रन बनाने होंगे। भारत के लिए सूर्या ने 122, राहुल त्रिपाठी ने 35 और गिल ने 46 रनों का योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now