Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs SL: सूर्या ने ठोका तूफानी छक्का…फिर मैदान पर मारी गुलाटी, देखें VIDEO

Untitled13 1

IND vs SL: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 112 रनों की तूफानी पारी खेली। तीसरे टी 20 मैच में सूर्या ने तूफानी शतक बनाते हुे 9 छक्के और 7 चौके लगाए। उन्होंने 45 गेंद में शतक पूरा किया और 219 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस दौरान सूर्या ने मैदान के हर कौने में शॉट लगाए।

सूर्यकुमार यादव का ये छक्का वायरल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूर्यकुमार यादव का एक छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाने के बाद मैदान पर ही गुलाटी मारते दिख रहे हैं। उन्होंने Dilshan Madushanka की फुल टॉस गेंद पर ऑफ स्टंप की तरफ जाते हुए गेंद को फाइन लेग के ऊपर से दर्शकों के बीच छक्के के लिए भेजा।

भारत ने दिया 229 रनों का टारगेट

अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे्ं 228 रन बनाए हैं। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 229 रन बनाने होंगे। भारत के लिए सूर्या ने 122, राहुल त्रिपाठी ने 35 और गिल ने 46 रनों का योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now