Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख और कार

Published on: 3 April 2023
Indian Idol 13 Winner Rishi Singh

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: टेलीविजन के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ के विनर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। बीती रात यानी 2 अप्रैल को इस शो का ग्रैंड फिनाले था, जिसमें शो के विनर को चुन लिया गया है।

साथ ही शो के इस सीजन का विनर भा सबके सामने आ गया है। इस शो को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) और विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) होस्ट करते हैं। वहीं, आदित्य नारायण (Aditya Narayan) शो के होस्ट रहे हैं।

ऋषि सिंह ने जीता शो का खिताब

बता दें कि ये शो एक ऐसा शो है, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं, शो में मौजूद कई दिग्गज कंटेस्टेंट्स ने अपनी आवाज का जादू भा पूरी दुनिया पर चलाया है। बीती रात हुए शो के ग्रैंड फिनाले में शो के विनर का नाम सामने आ गया है। इस बार शो के विनर ऋषि सिंह (Rishi Singh) रहे हैं।

फिनाले की रेस में थे 6 फाइनलिस्ट

बताते चलें कि इस बार शो के फिनाले की रेस में 6 फाइनलिस्ट थे, जिसमें ऋषि सिंह, शिवम सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षिकर हैं। साथ ही शो में सेलेब्स ने भी इसकी शोभा बढ़ाई और शो में कई शानदार परफॉर्मेंस भी हुई। इसके साथ ही शो के फिनाले में भारती सिंह ने भी अपने मजेदार अंदाज से पूरी महफिल सजाई और फिर शो के विनर को अनाउंस किया गया।

ट्रॉफी के साथ मिली इतनी लाख की प्राइज मनी

बता दें कि ‘इंडियन आइडल 13’ में ऋषि सिंह ने अपनी काबिलियत के दम पर ट्रॉफी को जीता है। वहीं, ऋषि को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये प्राइज मनी और एक चमचमाती कार भी मिली है। बता दें कि ऋषि सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं और इस सिंगिंग शो में आने से पहले वह मंदिरों और गुरुद्वारों में गाते थे। बता दें कि शो को जीतने के बाद ऋषि ने कहा कि- “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है, कि मैंने ट्रॉफी जीत ली है। यह सपना सच होने जैसा है।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now