Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंडिया दौरे पर नहीं आएगा न्यूजीलैंड का धाकड़ गेंदबाज, वजह कर देगी हैरान

Published on: 2 January 2023
IND Vs NZ

IND vs NZ: टीम इंडिया नए साल की शुरुआत श्रीलंका सीरीज से करेगी, उसके बाद इंडिया को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड के टीम अभी पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है, न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से सीधी इंडिया आएगी, लेकिन न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज ने इंडिया दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है।

एडम मिल्‍न ने नहीं आएंगे

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को भारत दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम भारत दौरे से वापस ले लिया है। इतना ही नहीं वह पाकिस्तान से चल रही सीरीज से भी अलग हो गए हैं।

इस वजह से नाम लिया वापस

खास बात यह है कि एडम मिल्‍न ने अपना नाम टीम के व्यस्त शेड्यूल की वजह से वापस लिया है। न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त पाकिस्तान में टेस्‍ट सीरीज खेल रही है, मिल्न इस टीम का हिस्सा हैं, इसके बाद कीवी टीम को पाकिस्तान के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, फिर कीवी टीम भारत आएगी, जहां फिर वह इंडिया के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ऐसे में न्यूजीलैंड के 16 दिन में ही 3 वनडे मैच खेलने होंगे।

इस बिजी शेड्यूल की वजह से ही एडम मिल्न ने अपना नाम भारत दौरे और पाकिस्तान दौरे से वापस ले लिया है। उनका कहना है कि अभी उनकी तैयारियां पूरी नहीं हैं। इसलिए भारत और पाकिस्तान दौरे से वह अपना नाम वापस ले रहे हैं। मिल्न की जगह ब्लेयर टिकनर को कीवी टीम में शामिल किया गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now