Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, Kane Williamson पूरे सीजन के लिए हुए बाहर

IPL 2023 Kane Williamson Gujrat Titans

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केन विलियमसन चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने की पुष्टि गुजरात जायंट्स ने आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से कर दी है।

गुजराज टाइटंस ने बयान में कही ये बात

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केन विलियमसम की चोट को लेकर गुजरात टाइटंस के ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ विक्रम सोलंकी ने एक बयान में कहा है, ‘टूर्नामेंट की शुरुआत में ही चोट के कारण केन विलियमसन को खोना दुखद है। हम उनके जल्द रिकवर होने की कामना करते हैं. उम्मीद है वह बहुत जल्द ही फिर से मैदान में दिखेंगे।’

फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान 13वें ओवर में केन विलियमसन चोटिल हुए। 13वें ओवर में सीएसके के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने हवाई शॉट खेला था, जिस पर विलियमसन ने कैच लेने की कोशिश की। वह बाउंड्री पर हवा में छलांग लगाने के बावजूद कैच नहीं ले पाए। हालांकि उन्होंने अपनी टीम के लिए 2 रन बचाए लेकिन इसके बाद वे मैदान पर वापस नहीं आ पाए। उन्होंने मैच में बल्लेबाजी भी नहीं की।

गुजरात जायंट्स स्कवॉड

हार्दिक पांड्या (कप्तान),ओडिन स्मिथ, शिवम मवी, शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, जयंत यादव, दर्शन नालकंडे, श्रीकर भारत, उर्विल पटेल, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर और नूर अहमद।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now