Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL 2023: Lockie Ferguson ने फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद, स्पीड देख सिर चकरा जाएगा

Collage 55

IPL 2023: आईपीएल में आज डबर हेडर मुकाबला है। पहला मैच गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने एक बार फिर अपनी रफ्तार से सभी को चौंका दिया। गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में लॉकी फर्ग्यूसन ने इस सीजन की अभी तक की सबसे तेज गेंद फेंक डाली है।

154.1 KPH की रफ्तार से डाली गेंद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, मैच के दौरान पारी फर्ग्यूसन तीसरा ओवर लेकर आए थए। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने फेंकी, जिस पर बल्लेबाज शुभमन गिल ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ धकेल कर 1 रन लिया। इस गेंद की स्पीड 154.1 KPH मापी गई। जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद है। इससे पहले आईपीएल 2022 में इस बॉलर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 157.3 KPH की स्पीड से गेंद डाली थी, वह उस सीजन की सबसे तेज गेंद थी।

पिछली बार गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे

आपको बता दें कि लॉकी फर्ग्यूसन इस दौर में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी रफ्तार के लिए पहचाने जाते हैं। वह हर बार आईपीएल में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को चकमा देते हैं। लॉकी फर्ग्यूसन इस सीजन केकेआर टीम का हिस्सा हैं, पिछली बार वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे।

गुजरात बनाम केकेआर लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए हैं। पहले शुभमन गिल ने 39, साईं सुदरर्शन ने 53 जबकि अंत में विजय शंकर ने 63 रनों की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया। अब केकेआर को मैच जीतने के लिए 205 रन बनाने होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, विजय शंकर।

कोलकाता नाइट राइडर्स- नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकुल राय, नारायण जगदीसन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now