Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL 2023: सिर्फ Rinku Singh नहीं ये बल्लेबाज भी 1 ओवर में ठोक चुके हैं 5 छक्के, देखें लिस्ट

Published on: 9 April 2023
Collage 56

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइन्स के बीच खेला गया आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला काफी रोचक रहा। इस मैच की आखिरी 5 गेंदों पर रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों के दम पर गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली। 205 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को रोमांचक अंदाज में 3 विकेट से मात दी।

रिंकू सिंह ने यश दयाल के खिलाफ ठोके लगातार 5 छक्के

दरअसल, 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर साथी खिलाड़ी उमेश यादव ने सिंगल लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी। इसके बाद अगली 5 गेंदों पर इस खिलाड़ी ने 5 छक्के जमाकर अपनी टीम को जिता दिया। उन्होंने तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ ये छक्के लगाए हैं।

अगर इतिहास के पन्नों पर नजर डालें तो IPL में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम आखिरी 5 बॉल पर 5 छक्के जमाकर जीती है। वहीं रिंकू सिंह भी आखिरी 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के जड़कर एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

लिस्ट में गेल, स्टोइनिस और जडेजा शामिल

केकेआर के युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह के अलावा 4 और ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आईपीएल में 1 ओवर में 5 छक्के लगा चुके हैं। इनमें वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल, भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, राहुल तेवतिया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस स्टोयनिस का नाम शामिल है।

आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

5 – क्रिस गेल (RCB) बनाम राहुल शर्मा (Pune Warriors India), बैंगलोर, 2012

5 – राहुल तेवतिया (RR) बनाम शेल्डन कॉटरेल (पंजाब किंग्स), शारजाह, 2020

5 – रवींद्र जडेजा (CSK) बनाम हर्षल पटेल (RCB), मुंबई WS, 2021

5 – मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर (LSG) बनाम शिवम मावी (KKR), पुणे, 2022

5 – रिंकू सिंह (केकेआर) बनाम यश दयाल (गुजरात टाइटन्स), अहमदाबाद, 2023

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now