Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL: ‘इसे भूल जाओ यार’ श्रीसंत को मोहाली में हुए विवाद की याद दिला रहे थे सहवाग, हरभजन ने बीच में रोका, देखें वीडियो

Harbhajan Singh Sreesanth Controversy

IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 15 साल पूरे हो चुके हैं और इसका 16वां सीजन अभी जारी है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में कई बेहतरीन पल देखने को मिले हैं जो कि विश्व भर के क्रिकेट फैंस को हमेशा याद रहेंगे। इन लम्हों के अलावा ये लीग विवादों और खिलाड़ियों की लड़ाई से भी पीछे नहीं रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस ऐतिहासिक लीग के पहले ही सीजन (2008) में एक बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बारे में आज भी बात की जाती है। दरअसल मोहाली में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत कहासुनी के बाद मैदान पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद श्रीसंत को मैदान में रोते हुए देखा गया और इस मामले ने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी।

एक ही मंच पर साथ दिखे हरभजन और श्रीसंत

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज श्रीसंत इस विवाद को भूल चुके हैं और अच्छे दोस्त बन गए हैं। लेकिन फिर भी इसकी चर्चा उठती ही रहती है। हाल ही में विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की 12वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक ही मंच साझा करते हुए ये दोनों खिलाड़ी देखे गए थे। हरभजन, श्रीसंत के साथ यूसुफ पठान और वीरेंद्र सहवाग स्टार स्पोर्ट्स द्वारा निर्मित एक विशेष एपिसोड का हिस्सा थे।

इस चर्चा के दौरान श्रीसंत हरभजन सिंह की जमकर तारीफ कर रहे थे और उनके करियर में भज्जी के महत्व को बता रहे थे। इतने में अचानक वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें मोहाली में हुए विवाद की याद दिलाई जिसपर हरभजन ने तुरंत पलटवार किया और इसे भूलने की हिदायत दी।

वीरेंद्र सहवाग ने फिर दिलाई विवाद की याद, हरभजन ने रोका

दरअसल चर्चा के दौरान श्रीसंत ने कहा कि “मैं यह साझा करना चाहता हूं कि टेस्ट या कोई अन्य मैच खेलने से पहले, मैं हमेशा भज्जी पा (हरभजन सिंह) को गले लगाया करता था। मेरा प्रदर्शन हमेशा बेहतर हुआ करता था।” इसके बाद श्रीसंत कुछ बोलते इससे पहले सहवाग बीच में बोलते हैं कि ‘यह हग ट्रेंड कब से शुरू हुआ! शायद मोहाली में हुई घटना के बाद।” इस पर हरभजन तुरंत रिप्लाई करते हुए कहते हैं कि ‘भूल जाओ यार’।

हम हमेशा अच्छे दोस्त रहे हैं- श्रीसंत

बता दें कि इससे पहले भी श्रीसंत इस मामले पर बोलते हुए हरभजन की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में इसे लेकर कहा था कि -“हम हमेशा अच्छे दोस्त रहे हैं, जो भी हुआ वो कुछ गलतफहमी के कारण हुआ और मीडिया ने उस मामले को अलग तूल पकड़ा दी। मैं इतना कहूँगा कि भज्जी पा ने मेरी शुरुआत से ही हर तरीके से मदद की है और अभी हाल ही में कमेंटरी करने में भी कुछ टिप्स दिए। उन्होंने मुझे समर्थन दिया और मदद की है, जिसके लिए मैं उनका हमेशा शुक्रगुज़ार हूँ। वो एक गाना है ना,‘तेरे जैसा यार कहाँ’, मेरा उनके साथ कुछ एसा ही रिश्ता है।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now