Prajasatta Side Scroll Menu

इस तारीख से शुरू होगा IPL 2023! 28 मई को खेला जा सकता है फाइनल

Untitled19 1

IPL 2023: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। आईपीएल की तारीखों का आधिकारिक ऐलान जल्द ही हो सकता है। बीसीसीआई आईपीएल 2023 (IPL 2023) की योजना पर तेजी से ध्यान दे रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी, जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 मई रविवार को खेला जा सकता है।

इस बार आईपीएल का कार्यक्रम छोटा होगा। इसके पीछे की वजह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी (WTC final) मुकाबला है, जो आठ जून से ओवल में शुरू होगा। यही वजह है कि बीसीसीआई को आईपीएल का कार्यक्रम थोड़ा छोटा करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी Team India, अमेरिका में इस जगह खेले जाएंगे दो T-20 मैच

58 दिन तक चलेगा IPL 2023

जानकारी के अनुसार, पहले आईपीएल के मुकाबले (IPL 2023 Schedule) 74 दिनों तक खेले जाने थे, लेकिन अब आईपीएल 2023 (IPL 2023 Final Date) केवल 58 दिनों का होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी के पहले हफ्ते में ipl 2023 का फाइनल शेड्यूल आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘जय शाह सर…’ रणजी मैच में 379 रन ठोकने के बाद जय शाह को पृथ्वी शॉ ने दिया जवाब

मेंस आईपीएल को लेकर जल्द होगी बैठक

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को जानकारी दी है कि ‘हम कार्यक्रम के लिए चर्चा के अंतिम चरण में हैं। यह अगले महीने की शुरुआत में बाहर होना चाहिए। महिला आईपीएल की टीमें फाइनल होने के बाद मेंस आईपीएल के लिए बैठक होगी। इसके बाद हम सूची को अंतिम रूप देंगे।

1 अप्रैल से क्यों शुरू हो सकता है IPL 2023

अधिकारी ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘अभी के लिए, आईपीएल को मई के अंत तक पूरा करने का विचार है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जून के दूसरे सप्ताह में है। इसलिए आईपीएल की शुरुआत 1 अप्रैल से शुरू होनी चाहिए। यही विचार है।’

इसे भी पढ़ें:  रिंकू सिंह ने किया यश दयाल को मैसेज, जो लिखा उसे पढ़कर करेंगे सलाम
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now