Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘जय शाह सर…’ रणजी मैच में 379 रन ठोकने के बाद जय शाह को पृथ्वी शॉ ने दिया जवाब

नई दिल्ली: भारत के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक ठोका। उन्होंने 383 गेंदों पर 379 रन जड़ा। मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ असम के गेंदबाजों को फोड़कर रख दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज का तेज 379 रन अब रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 1948 में सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए बीबी निंबालकर के नाबाद 443 रन की पारी खेली।

जय शाह ने की तारीफ

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पृथ्वी शॉ की इंनिग की हर कोई तारीफ कर रहा है। बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने भी ट्वीट कर शाह को बधाई दी। जय शाह ने लिखा रिकॉर्ड बुक में एक और एंट्री! क्या असाधारण पारी है @PrithviShaw! अब तक का दूसरा सबसे बड़ा रणजी ट्रॉफी स्कोर बनाने के लिए बधाई। अपार संभावनाओं वाली प्रतिभा। बहुत गर्व है!

शॉ ने बीसीसीआई सचिव को उनकी सराहना के लिए धन्यवाद दिया और जवाब में लिखा “बहुत बहुत धन्यवाद जय शाह सर। आपके प्रोत्साहन के शब्द बहुत मायने रखते हैं। कड़ी मेहनत करते रहेंगे।”

प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं पृथ्वी शॉ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2022 में भारत के बांग्लादेश दौरे और श्रीलंका के खिलाफ चल रही द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम में नजरअंदाज किए जाने के बाद 23 वर्षीय खिलाड़ी बीसीसीआई से खफा थे।पिछले पांच मैचों में शॉ ने अपनी टीम के लिए 67.37 की औसत से 539 रन बनाए हैं।

पृथ्वी शॉ ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से कई और रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के मुंबई बल्लेबाज द्वारा उच्चतम प्रथम श्रेणी स्कोर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मांजरेकर ने 1991 में हैदराबाद के खिलाफ 377 रन बनाए थे। शॉ रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी (घरेलू 50 ओवरों का टूर्नामेंट) में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली टी20 में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now