Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जीत के जश्न के बाद ‘आवेश’ में आ गया था यह खिलाड़ी, मैच के बाद लगी फटकार

Avesh Khan Threw Helmet Watch Video

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को बीती रात आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत मिली थी। इस रोमांचक मुकाबल में लगातार परिस्थितियां बदली लेकिन आखिरकार लखनऊ ने आखिरी गेंद पर बाजी मार ली। मैच जीतने के बाद एक खिलाड़ी इतना जोश में आ गया कि मैच के बाद उसे आईपीएल गवर्निंग बॉडी की तरफ से फटकार लगाई गई है।

आवेश खान को लगी फटकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच आखिरी गेंद पर जीता था। लखनऊ की तरफ से आवेश खान बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन हर्षल पटेल की आखिरी गेंद पर उन्होंने बल्ला तो घुमाया लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी। फिर भी आवेश खान दौड़ गए और रन पूरा हो गया। जिससे मैच लखनऊ के पास चला गया। ऐसे में लखनऊ का जश्न करना तो बनता ही था, लेकिन इसी जश्न में आवेश खान कुछ ज्यादा ही आवेश में आ गए और उन्होंने अपना हेलमेट निकालकर जमीन पर दे मारा।

आवेश खान का हेलमेट जमीन पर मारने का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि उनकी यह हरकत आईपीएल गवर्निंग बॉडी को रास नहीं आई। क्योंकि आईपीएल कोड ऑफ कंडक्‍ट के तहत मैच के दौरान ऐसा करना नियमों का उल्‍लंघन करना होता है, ऐसे में आईपीएल गवर्निंग बॉडी की तरफ से आवेश खान को फटकार लगाई गई है। आवेश खान को आने वाले मैचों में इस तरह का व्यवहार न करने की सलाह दी गई है।

आवेश ने गलती स्वीकार की

खास बात यह है कि आवेश खान ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। हालांकि आईपीएल गवर्निंग बॉडी के मुताबिक आवेश ने अभी लेवल-1 का अपराध के तहत दोषी पाया गया है, जिसके तहत खिलाड़ी को फटकार लगाने के साथ-साथ उसके मैच का 50 फीसदी हिस्सा काटने का भी प्रावधान है। इसके अलावा अगर गलती इससे ज्यादा होती है तो फिर मैच का 100 फीसदी हिस्सा भी काटा जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now